लॉकडाउन बाद फिर शुरू हुई इंटरसिटी स्मार्ट बस सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लॉकडाउन बाद एक जुलाई से इंटरसिटी स्मार्ट बस ने अपनी बस सेवाएं फिर से शुरू की हैं। पहले चरण में लखनऊ से सुरक्षित सफर की शुरुआत दिल्ली के एनसीआर और गोरखपुर के बीच होगा। प्राइवेट ऑपरेटर ने अपने यात्रियों के लिये स्‍पेशल कोविड-19 इंश्‍योरेंस की सुविधा देगा। साथ ही यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के …

लखनऊ। लॉकडाउन बाद एक जुलाई से इंटरसिटी स्मार्ट बस ने अपनी बस सेवाएं फिर से शुरू की हैं। पहले चरण में लखनऊ से सुरक्षित सफर की शुरुआत दिल्ली के एनसीआर और गोरखपुर के बीच होगा। प्राइवेट ऑपरेटर ने अपने यात्रियों के लिये स्‍पेशल कोविड-19 इंश्‍योरेंस की सुविधा देगा। साथ ही यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बस में प्राइवेट केबिन की सुविधा देगी।

भारत के सबसे बड़े इंटरसिटी मोबिलिटी ब्रांड इंटरसिटी रेलयात्री ने लखनऊ और दिल्‍ली के बीच अपनी स्‍मार्ट बस सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। लॉकडाउन में रियायत और एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने के नियमों में छूट के बाद यह कदम उठाया गया है। कंपनी की ओर से ऑनलान टिकटों की बिक्री शुरु कर दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग से यात्रियों को बसों में सवार किया जाएगा।

इंटरसिटी स्‍मार्ट बस के सीईओ मनीष राठी ने कहा इंटरसिटी द्वारा 5 लाख रूपये के मौजूदा फ्री एक्‍सीडेंटल कवर के साथ यात्रियों को कोविड-19 इंश्‍योरेंस ऐड-ऑन भी दिया जा रहा है। इंटरसिटी रेल यात्री ने यात्रियों के लिये यात्रा गाइड लाइन जारी की है। जिसके अंतर्गत यात्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए कंबल और हवा से फुलाये जाने वाले तकिये खुद लेकर आना होगा। हाथ में दस्ताना और मुंह में मास्क लगा होना जरुरी होगा।

संबंधित समाचार