मुरादाबाद : हिंदू धर्म अपनाकर युवती ने किया विवाह, बताया जान का खतरा
भगतपुर( मुरादाबाद), अमृत विचार। कई साल से दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम कर रही मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से रीति रिवाज से शादी कर ली। उसने पुलिस पर अपने परिजनों के साथ मिलीभगत का आरोप सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लगाकर जान का खतरा बताया है। उसने अपनी बहन …
भगतपुर( मुरादाबाद), अमृत विचार। कई साल से दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम कर रही मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से रीति रिवाज से शादी कर ली। उसने पुलिस पर अपने परिजनों के साथ मिलीभगत का आरोप सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लगाकर जान का खतरा बताया है। उसने अपनी बहन के घर से भागकर शादी की थी। उसने प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।
मामला भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढानपुर अलीगंज का है। यहां रहने वाली एक मुस्लिम परिवार की युवती का कई साल से एक हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार की आपत्ति के बाद भी युवती ने बात नहीं मानी और अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। इस पर परिजनों ने उसे उत्तराखंड के काशीपुर में रहने वाली उसकी बहन के घर भेज दिया। परिजनों का मानना था कि दूर रहने से शायद वह अपने प्रेमी को भूल जाए। लेकिन बताया जाता है कि लगभग 15 दिन पहले वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। बाद में हिंदू धर्म अपनाकर उसने प्रेमी से विवाह कर लिया और उसके साथ रहने लगी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होने थाने में शिकायत की।
युवती का आरोप है कि थाने में तैनात एक दरोगा ने उसे धमकाया। उसने वीडियो वायरल करते हुए भगतपुर पुलिस पर परिजनों से मिलीभगत का आरोप लगाकर आशंका जताई है कि पुलिस उसे जबरन परिजनों के सुपुर्द कर देगी। इस मामले मे एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा का कहना है कि दोनों बालिग हैं और एक साथ रह रहे हैं। प्रकरण संज्ञान में है लेकिन दोनों के बीच किसी तरह की कोई समस्या नहीं हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विधवा बहू ने ससुर को मार डाला, घर में खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव
