भारत में 54 प्रतिशत नियोक्ता अक्टूबर-दिसंबर में करेंगे नई नियुक्तियां : सर्वे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में नई नियुक्तियों का परिदृश्य काफी मजबूत नजर आ रहा है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच विकासशील देशों के लिए वृद्धि के अवसरों की संभावनाओं के मद्देनजर करीब 54 प्रतिशत कंपनियों ने अगले तीन माह में नई नियुक्तियों की योजना बनाई है। मैनपावरग्रुप के मंगलवार को जारी रोजगार परिदृश्य सर्वे के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर, …

नई दिल्ली। देश में नई नियुक्तियों का परिदृश्य काफी मजबूत नजर आ रहा है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच विकासशील देशों के लिए वृद्धि के अवसरों की संभावनाओं के मद्देनजर करीब 54 प्रतिशत कंपनियों ने अगले तीन माह में नई नियुक्तियों की योजना बनाई है। मैनपावरग्रुप के मंगलवार को जारी रोजगार परिदृश्य सर्वे के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर, 2022 के लिए श्रम बाजार की धारणा मजबूत दिखाई दे रही है। इस सर्वे में 41 देशों और क्षेत्रों के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के 40,600 नियोक्ताओं की राय ली गई।

सर्वे के अनुसार भारत में 64 प्रतिशत कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगी। वहीं 10 प्रतिशत ने कर्मचारियों की संख्या कम करने की बात कही। 24 प्रतिशत का कहना था कि उनकी कर्मचारियों की संख्या में किसी तरह का बदलाव करने की योजना नहीं है। इस तरह मौसमी रूप से समायोजित शुद्ध रोजगार परिदृश्य 54 प्रतिशत बैठता है। नियुक्तियों की संख्या के मामले में ब्राजील के बाद भारत दूसरे स्थान पर है।

ब्राजील में 56 प्रतिशत नियोक्ताओं ने नई नियुक्तियों की बात कही। सर्वे में कहा गया है कि पिछले साल की समान अवधि से तुलना की जाए, तो नियुक्तियों की धारणा में 10 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ है। वहीं पिछली तिमाही की तुलना में इसमें तीन प्रतिशत का सुधार है। मैनपावरग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा कि भारत की बुनियाद मजबूत है।

लघु अवधि के झटकों के बावजूद वृद्धि को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश में बढ़ोतरी और बढ़ता निर्यात मध्यम से दीर्घावधि में इन झटकों के असर को कम करेगा।

यह भी पढें:-कई देश रुपये में द्विपक्षीय व्यापार करने के इच्छुक: सीतारमण

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन