Happy Birthday Shane Warne : ”तुम हमेशा हमारे दिल में रहोगे’, शेन वॉर्न के ट्विटर हैंडल से ट्वीट देख हैरान हो गए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दुनिया के महान स्पिन गेंदबाज रहे दिवंगत शेन वार्न का आज 53वां जन्मदिन है। शेन वार्न के बर्थडे के मौके पर उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जो, दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल ट्वीट में वार्न की एक तस्वीर शेयर की गई है और साथ ही कैप्शन में …

नई दिल्ली। दुनिया के महान स्पिन गेंदबाज रहे दिवंगत शेन वार्न का आज 53वां जन्मदिन है। शेन वार्न के बर्थडे के मौके पर उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जो, दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल ट्वीट में वार्न की एक तस्वीर शेयर की गई है और साथ ही कैप्शन में महान स्पिन गेंदबाज के जज्बे को बताया गया है। ट्वीट में लिखा गया है, ‘विरासत आपको पक्ष देती है कि क्‍या महत्‍वपूर्ण है। यह व्यक्ति की जिंदगी कितनी महान है यह इससे पता चलता है। इससे दूसरों की जिंदगी में क्या प्रभाव पड़ सकता है वो भी हम जान सकते हैं। शेन की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। हैप्पी बर्थडे- तुम हमेशा हमारे दिल में रहोगे।

‘ट्वीट देखकर मेरा दिल धड़कने लगा…’
फैंस शेन वार्न के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट को देखकर हैरान रह गए। एक फैन ने लिखा, “ट्वीट देखकर मेरा दिल धड़कने लगा, मैं उनकी आवाज, लेग स्पिन, आंखें, दबदबा कभी नहीं भूल सकता.. लव यू वार्निंग”। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “मैं किसी और के बारे में नहीं सोच सकता, उसने मुझ पर बड़ा प्रभाव डाला। कभी-कभी ऐसा लगता था कि वह मेरे आसपास ही है, शेन का व्यक्तित्व शब्दों से परे है।” हालांकि इस ट्वीट को उनके परिवार ने शेयर किया था।

मोहम्मद कैफ ने बर्थडे पर शेन वार्न को याद किया
भारत के पू्र्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी ट्वीट कर शेन वार्न को उनके बर्थडे पर याद किया है। कैफ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे पहले आईपीएल कप्तान वॉर्न ने आपको चमत्कारों में विश्वास दिलाया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की पररी कथा लिखी। वॉर्न हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत हमेशा के लिए बनी रहेगी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज वॉर्न
बता दें वॉर्न ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 145 टेस्‍ट में 708 विकेट लिए, वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे आगे टेस्ट में सिर्फ मुथैया मुरलीधरन हैं, इसके अलावा वार्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें : कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध को बदलने पर चर्चा करेंगे डेविड वॉर्नर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

संबंधित समाचार