खटीमा: घर के बरामदे में काम कर रही महिला के गले से मंगलसूत्र ले उड़ा उचक्का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। चंद्रवाटिका वार्ड 15 की मुन्नी देवी सोमवार को दोपहर एक बजे अपने घर के बरामदे में काम कर रही थीं। इसी दौरान एक उचक्का पता पूछने के बहाने हुए उनके दरवाजे पर आया और महिला के गले से सोने का मंगल सूत्र खींच लिया। महिला जब तक शोर मचातीं तब तक आरोपित …

खटीमा, अमृत विचार। चंद्रवाटिका वार्ड 15 की मुन्नी देवी सोमवार को दोपहर एक बजे अपने घर के बरामदे में काम कर रही थीं। इसी दौरान एक उचक्का पता पूछने के बहाने हुए उनके दरवाजे पर आया और महिला के गले से सोने का मंगल सूत्र खींच लिया।

महिला जब तक शोर मचातीं तब तक आरोपित युवक भाग निकला। इस घटना के बाद से महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया और शुगर लेवल बढ़ गया। परिजनों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 

संबंधित समाचार