हल्द्वानी: भूमियाधार गांव में महिला काश्तकारों ने जाना मिट्टी की जांच का सही तरीका, कीट रोग विशेषज्ञ ने दिए जरुरी टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय टिकाऊ कृषि अभियान के तहत भीमताल ब्लॉक के भूमियाधार (भवानीपुर) ग्रामसभा में मृदा परीक्षण एवं प्रबंधन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जाने माने कीट रोग विशेषज्ञ और पूर्व सहायक कृषि रक्षा अधिकारी बीडी शर्मा ने स्वयंसहायतों समूहों से जुड़ी महिला किसानों को मृदा परीक्षण क्यों और कैसे कराया जाए, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय टिकाऊ कृषि अभियान के तहत भीमताल ब्लॉक के भूमियाधार (भवानीपुर) ग्रामसभा में मृदा परीक्षण एवं प्रबंधन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जाने माने कीट रोग विशेषज्ञ और पूर्व सहायक कृषि रक्षा अधिकारी बीडी शर्मा ने स्वयंसहायतों समूहों से जुड़ी महिला किसानों को मृदा परीक्षण क्यों और कैसे कराया जाए, इसके फायदे और भूमि की उर्वरता बढ़ाने के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने फसलों को कीटों से बचाने के लिए जैविक खादों के उपयोग की तकनीकी जानकारी दी। गोष्ठी की आयोजक सहायक कृषि अधिकारी नेहा जोशी ने विभागीय सुविधाओं और कृषि यंत्रों, बीच की गुणवत्ता और उपलब्धता की जानकारी दी। ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक सुरेश बधानी ने आत्मा परियोजना, बकरी पालन की जानकारी दी।

भीमताल की सहायक कृषि अधिकारी दिव्या भट्ट ने बीज के चुनाव, बीज शोधन के बारे में बताया। संचालन कर रहे जैविक मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार ने कुनाप जल तैयार करने की विधि और जैविक काश्तकारी के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नीमा देवी, सीमा देवी, हिमानी आर्य, बीना, हिमांशी आर्य, हेमा, मंजू आर्य, कला आर्य, ममता, मीना आर्य, दीपा देवी, जया आर्य, सीमा आर्य, मोहन, हरीश आदि रहे।

संबंधित समाचार