अमरोहा : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमरोहा/सैदनगली, अमृत विचार। युवक का शव आम के बाग में एक पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई संजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश ग्राम पनसुखा …
अमरोहा/सैदनगली, अमृत विचार। युवक का शव आम के बाग में एक पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई संजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश ग्राम पनसुखा थाना एंचौड़ा कंबोह जिला संभल ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि ढाई साल पहले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी आंचल पुत्री खेमचंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मृतक के भाई की पत्नी मायके में रहने का दबाब देती थी, जबकि मृतक अपनी मां के साथ रहना चाहता था। भाभी का चरित्र सही नहीं था।
हमेशा मायके में रहती थी, कई बार भाई को मरवाने की धमकी दी थी और कई बार पुलिस में रिपोर्ट भी करी। जबर सिंह पुत्र ओमप्रकाश को मंगलवार की सुबह फोन करके बुलाया और आंचल, राजू पुत्र खेमचंद, खेमचंद पुत्र शिवचरन व बहनोई ईसापुर शर्की निवासी ने सब ने मिलकर हत्या कर शव को आम के बाग में पेड़ पर टांग दिया। शव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के जंगल में मिला।
शव मिलने की सूचना पर सीओ और पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजन भी आ गए। सैदनगली थाना अध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आंचल, राजू, खेमचंद और बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए।
ये भी पढ़ें:- संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल
