पीलीभीत: एडीजी बरेली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर की मीटिंग, कहा- किसी कीमत पर नहीं होनी चाहिए गोकशी
पीलीभीत, अमृत विचार। एडीजी बरेली राजकुमार ने मंगलवार देर शाम जोन के राजपत्रित अधिकारीगण और समस्त थाना प्रभारियों से गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंस कर मीटिंग की। जिसमें गौकशी-लंबित अभियोगों एवं आगामी त्यौहारों के संबंध में समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा की गौकशी की घटनाएं पर पूर्णतया रोक लगाएं।लंबित अभियोगों शीघ्र एवं …
पीलीभीत, अमृत विचार। एडीजी बरेली राजकुमार ने मंगलवार देर शाम जोन के राजपत्रित अधिकारीगण और समस्त थाना प्रभारियों से गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंस कर मीटिंग की। जिसमें गौकशी-लंबित अभियोगों एवं आगामी त्यौहारों के संबंध में समीक्षा की गई।
एडीजी ने कहा की गौकशी की घटनाएं पर पूर्णतया रोक लगाएं।लंबित अभियोगों शीघ्र एवं गुणदोष के आधार पर निस्तारण कराएं।आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में धार्मिक गुरूओं, व्यापारियों, जनप्रतिनिधिओं व पुलिस-आर्मी के रिटायर कर्मियों के साथ मीटिंग कर सामंजस्य स्थापित करें। त्यौहारों पर कोई नई परम्परा नही पड़ने दी जाए।
पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए फुट पेट्रोलिंग करें। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर एक्शन लिया जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तय है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: जिंदगी और मौत के बीच जूझती बिटिया, बदइंतजामी से टूट रही आस
