वाराणसी: मॉडल ममता राय ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानें मामला
वाराणसी। मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता ममता राय ने मंगलवार को अपनी आईडी में छेड़छाड़ और सोशल मीडिया के पोस्ट पर भद्दे कमेंट करने के आरोप में चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महमूरगंज क्षेत्र की निवासी ममता राय का आरोप है कि सलारपुर सारनाथ निवासी विक्रांत …
वाराणसी। मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता ममता राय ने मंगलवार को अपनी आईडी में छेड़छाड़ और सोशल मीडिया के पोस्ट पर भद्दे कमेंट करने के आरोप में चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महमूरगंज क्षेत्र की निवासी ममता राय का आरोप है कि सलारपुर सारनाथ निवासी विक्रांत सिंह, भेलूपुर निवासी शेर बहादुर सिंह, रामजन्म सिंह और शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने उनकी आईडी में छेड़छाड़ कर उसमें फोटो और मैसेज पोस्ट करके भद्दी भद्दी कमेंट करते है।
आरोप है कि 15 जुलाई को रामनगर लाल बहादुर अस्पताल के समीप सोशल मीडिया पर डालने के लिए रील बना रही थी। उसी दौरान चारों वहां पहुंच गये और उसके साथ अश्लील हरकते करने लगे। आसपास मौजूद लोगों के विरोध पर चारों वहां से चले गये। फिर उसके आवास पर आकर धमकाने के साथ तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देते रहे। ममता राय का आरोप है कि भेलूपुर पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कि तो उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के आदेश पर भेलूपुर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, धमकी, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
बताते चलें मॉडल और यू-ट्यूबर ममता राय अपने एक चर्चित पोस्टर से चर्चा में आई थी। पोस्टर पर शिवलिंग दिखाई दे रहा था और ऊपर लिखा हुआ था मैं काशी हूं ममता राय। इस पोस्टर से विवाद बढ़ गया विभिन्न संगठनों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। ममता राय के खिलाफ सारनाथ थाने में गाली गलौज और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें:-बरेली: भाजपा से निष्कासित ऋषभ ठाकुर की जमानत अर्जी खारिज, अब 21 को होगी सुनवाई
