बरेली: रोटरी क्लब साउथ के दशहरे मेले में होगी गायन व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से आयोजित विराट दशहरा मेला का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर तक बरेली क्लब मेला ग्राउंड में किया जाएगा। इस दौरान गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेला डायरेक्टर विभोर भारतीय ने बताया कि मेले में इस बार बेबी शो, डांस प्रतियोगिता, जिसमें जूनियर …
बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से आयोजित विराट दशहरा मेला का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर तक बरेली क्लब मेला ग्राउंड में किया जाएगा। इस दौरान गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेला डायरेक्टर विभोर भारतीय ने बताया कि मेले में इस बार बेबी शो, डांस प्रतियोगिता, जिसमें जूनियर और सीनियर ग्रुप होंगे। गायन में भी जूनियर और सीनियर ग्रुप होंगे।
डांस प्रतियोगिता की ऑडिशन 25 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे से रोटरी भवन में आयोजित की जाएगी। गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन 2 अक्टूबर को रोटरी भवन चौपुला रोड में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सभी एंट्री हिंदी और इंग्लिश माध्यम के स्कूलों के द्वारा की जाएगी।
प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेले में फैंसी ड्रेस, बेबी शो, बेस्ट कपल, मेला क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभा में अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, योगेश ग्रोवर, राकेश धीरवानी, रवि प्रकाश अग्रवाल, राजीव बूबना, राजीव तनेजा, दिनेश प्रधान, विशाल अरोड़ा, दिनेश गोयल, संदीप मेहरा,अजय जसोरिया, संजय अग्रवाल, अमित मल्होत्रा, अमरजीत सिंह, डा. विनोद पागरानी, विमल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: भाजपा से निष्कासित ऋषभ ठाकुर की जमानत अर्जी खारिज, अब 21 को होगी सुनवाई
