आज का राशिफल। 14 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुके हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे घरेलू कामकाज में रुचि लेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। अपने निर्णयों को हमेशा सर्वोपरि रखें। सभी जिम्मेदारियों को एकदम से अपने ऊपर न लें। वृष आज अनुसन्धान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद दोबारा उभर …

मेष

आज बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुके हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे घरेलू कामकाज में रुचि लेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। अपने निर्णयों को हमेशा सर्वोपरि रखें। सभी जिम्मेदारियों को एकदम से अपने ऊपर न लें।

वृष

आज अनुसन्धान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। सिरदर्द और माइग्रेन को लेकर परेशानी होगी। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें।

मिथुन

आज धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने का विचार बनायेंगे। कर्ज को चुकाने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी।

कर्क

आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर चल रहे मामलों में समझौता हो सकता है। रुके हुए कार्यों को आप समय पर पूरा कर लेंगे। समाज में आपको बुद्धिमान व्यक्ति समझा जायेगा। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी।

सिंह

आज लोग आपके सहयोग की उपेक्षा कर सकते हैं। लेकिन फिर भी आप लोगों की मदद करते रहेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेगा।

कन्या

आज मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। काम की गति धीमी होने से विचलित न हो। कारोबारी संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

तुला

आज बिजनेस डील के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी आकर्षित रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार की महिलाओं से विचार-विमर्श करना लाभकारी होगा।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र की परेशानियां स्वतः समाप्त होंगी। कारोबार वृद्धि के लिए आप लोन ले सकते हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जॉब में आपको बड़ा सम्मानित पद मिल सकता है।

धनु

आज जीवनसाथी के प्रति मन में आदर भाव जागृत होगा। अपनी शान-शौकत पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिला सकते हैं।

मकर

आज पुराने व्यापारिक समझौतों से लाभ होगा लेकिन वह धन तुरन्त खर्च होगा। आप लोगों के हित चिन्तन में लगे रहेंगे लेकिन वे लोग आपका अनादर कर सकते हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें वरना संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है।

कुंभ

आज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। संतान के विवाह की संभावना बन रही है। मनोरञ्जन पर आप धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान होगा।

मीन

आज धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होगा। नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। मन में दान-पुण्य की भावना जागृत होगी। अपने जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।