बहराइच: अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति ने खुद की ली जान, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी गांव पहुंच गए हैं। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम …

बहराइच। जिले शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी गांव पहुंच गए हैं। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी सम्भारी लाल विश्वकर्मा (32) अपनी पत्नी श्री देवी (30) पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। मंगलवार रात को भी विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी की पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घर में बच्चे माता और पिता को देखकर रो रहे थे। सुबह तड़के लोगों की नजर गई तो अंदर जाकर देखा। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सभी ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो महिला का शव नीचे पड़ा मिला। जबकि पति फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। अधिकारियों को जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

अनाथ हो गए बच्चे

मृतक दंपती के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा तीन साल का है। माता पिता की मौत से तीनों बच्चे अनाथ हो गए। सबसे छोटा बेटे को कुछ पता भी नहीं है।

यह भी पढ़ें-Kanpur Crime News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार