अयोध्या: फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, आज ही नगर कोतवाली में लेना था चार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के पूराकलंदर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे 46 वर्षीय ओंकार नाथ पुत्र परशुराम का शव बुधवार की सुबह थाने के ठीक सामने मैनुद्दीनपुर गांव स्थित उनके किराए के आवास में फंदे से लटका मिला है। महकमे ने कुछ दिन पूर्व उसको वरिष्ठ उप निरीक्षक से प्रोन्नत देकर निरीक्षक बनाया था। देर रात इनकी …

अयोध्या। जिले के पूराकलंदर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे 46 वर्षीय ओंकार नाथ पुत्र परशुराम का शव बुधवार की सुबह थाने के ठीक सामने मैनुद्दीनपुर गांव स्थित उनके किराए के आवास में फंदे से लटका मिला है। महकमे ने कुछ दिन पूर्व उसको वरिष्ठ उप निरीक्षक से प्रोन्नत देकर निरीक्षक बनाया था। देर रात इनकी तैनाती नगर कोतवाली में निरीक्षक अपराध के पद पर की गई थी और आज ही उनको अपना कार्यभार ग्रहण करना था।

मामले की जानकारी पर पुलिस महकमे में ही नहीं क्षेत्र में हलचल मच गई। एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि सुबह वह मॉर्निंग वॉक को निकले थे और थाने का चक्कर काट वापस अपने कमरे पर पहुंचे थे। निरीक्षक का शव ऊपरी मंजिल को जाने वाली सीढ़ियों के बगल लगी लोहे की रेलिंग के सहारे लटका मिला।

मृतक निरीक्षक मूलरूप से फुलवरिया थाना बेलहरकला जिला संतकबीर नगर के निवासी थे। इनका परिवार गांव पर ही रहता है और कभी-कभी यहां आता है। मैनुद्दीनपुर गांव निवासी जिस अर्जुन सिंह के मकान परिसर में निरीक्षक का शव फंदे से लटका मिला है, इस दो मंजिला मकान में 6 कमरे हैं। इन सभी में थाने के ही महिला और पुलिस कर्मी किराये पर रहते हैं।

घटना को लेकर पड़ोस के कमरे में रहने वाले उपनिरीक्षक मुश्ताक अली से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कुछ खास जानकारी होने से इन्कार किया। सवाल यह उठता है कि अगर निरीक्षक को फांसी लगाकर आत्महत्या ही करनी थी तो यह कार्य उन्होंने अपने कमरे में क्यों नहीं किया।

अगर मानसिक अवसाद के शिकार थे तो आत्महत्या रात के अंधेरे में कर सकते थे। ताज्जुब इस बात का भी है कि सुबह 6 से 7 के बीच दिनदहाड़े हुई इस घटना की किसी को खबर नहीं लगी अथवा लोग विभागीय मामला होने से कुछ बोलने से बच रहे हैं।
एसपी सिटी मधुबन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें-रामनगर: शराब के विरोध में छोई की महिलाओं ने एसएसआई को घेरा, सुनाई खरी-खरी

संबंधित समाचार