बरेली: दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति की मेला ग्राउंड की मांग, दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्टेडियम में निर्माण कार्य चलने से इस बार दशहरा मेला कराने को लेकर दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति अब मेला कराने को लेकर जगह तलाश रही है। इस मामले में समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति …

बरेली, अमृत विचार। स्टेडियम में निर्माण कार्य चलने से इस बार दशहरा मेला कराने को लेकर दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति अब मेला कराने को लेकर जगह तलाश रही है। इस मामले में समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति मॉडल टाउन के तत्वाधान में 2019 में 68वां दशहरा मेला स्टेडियम ग्राउंड में मनाया जाता रहा है।

वर्ष 2020-21 में कोरोनाकाल के चलते यह मेला नहीं मनाया गया, लेकिन इस बार मेला गेट पर स्टेडियम की दीवार बन गई है और स्टेडियम के अंदर निर्माण कार्य चल रहा है। मेला समिति को दशहरा मेला मनाने के लिए स्टेडियम में ग्राउंड या कुष्ट आश्रम के बराबर नगर निगम का ग्राउंड 2 दिन के लिए मेला मनाने हेतु प्रदान करने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें : बरेली में भी मदरसों के सर्वे का आदेश, 22 दिन में डाटा संकलित करने को टीम गठित

संबंधित समाचार