हरदोई: बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, किसानों में जागी उम्मीद
हरदोई, अमृत विचार । ” का वर्षा जब कृषि सुखानी ” यह कहावत जिले में बुधवार को चरितार्थ हुई। जब बुधवार को बरसात शुरू हुई । जिले में इस बार बहुत कम बारिश होने के कारण धान की फसल नाम मात्र को बोई गई है । जिन किसानों ने धान की पौध लगाई भी थी …
हरदोई, अमृत विचार । ” का वर्षा जब कृषि सुखानी ” यह कहावत जिले में बुधवार को चरितार्थ हुई। जब बुधवार को बरसात शुरू हुई । जिले में इस बार बहुत कम बारिश होने के कारण धान की फसल नाम मात्र को बोई गई है । जिन किसानों ने धान की पौध लगाई भी थी वह भी सूखे के कारण धान की फसल नहीं तैयार कर सके।
गौरतलब हो कि इस बार जिले में वर्षा सामान्य से काफी कम हुई है इस वजह से जिले में मात्र 30% ही किसानों ने धान की खेती की है ।जिले में धान की खेती नाम मात्र की होने के कारण मंडी के किसान भी काफी चिंतित हैं। इस वर्ष जिन लोगों ने धान की पौध उगाई थी वह भी कम बारिश होने के कारण बीच में ही फसल को पलट कर दूसरी फसल की बुवाई कर दी है। जिले में मूंगफली , तिल व मक्का की फसल अधिकांश मात्रा में है।
मंगलवार की शाम से जिले के मौसम में बदलाव शुरू हुआ मंगलवार की देर रात बूंदें पडनी शुरू हुई। यह सिलसिला बुधवार की दोपहर तेज हो गया ।बुधवार की दोपहर जिले में काफी स्थान पर बारिश शुरू हो गई हालांकि अब इस बारिश का धान के किसानों के लिए कोई महत्व नहीं है । उन किसानों को जरूर राहत मिलेगी जिन्होंने पिपरमेंट की खेती की है या मूंगफली की फसल बोई है ।
जानकारों का यह भी कहना है कि अगर अब ज्यादा बरसात हुई तो मक्का सहित अन्य खरीफ की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचेगा ।जिले में इस बार धान की नाम मात्र की बुवाई होने के कारण मंडी के किसान भी खासे परेशान हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि तमाम किसानों को वह अग्रिम धनराशि दे चुके हैं। जो उन्हें धान की फसल में वसूल करनी थी लेकिन धान की फसल ही नहीं हो पा रही है ।ऐसे में जहां एक और उनके वहां धान की आमद कम होगी वही किसानों को दिया गया अग्रिम पैसा भी उन्हें वापस मिलना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है लगभग एक महीने से बारिश ना होने के कारण तेज धूप के चलते अभी भी जिले में मौसम गर्म था।
यह भी पढ़ें –लखनऊ: राजधानी में झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मौसम किया ठंडा
