दिल्ली की डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई
अगर आप दिल्ली की डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2022-23 के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दी है। वे कैंडिडेट्स जो अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली के यूजी …
अगर आप दिल्ली की डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2022-23 के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दी है। वे कैंडिडेट्स जो अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली के यूजी कोर्सेस में अप्लाई करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – aud.ac.in
आपको ये भी बता दें कि कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर केवल सीयूईटी 2022 के एप्लीकेशन नंबर से ही अप्लाई कर सकते हैं। ये आवेदन अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए हैं। सीयूईटी स्कोर 2022 के आधार पर यूनिवर्सिटी, कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए बुला सकती है। यूनिवर्सिटी का एडमिशन पोर्टल अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए 12 सितंबर को लाइव हुआ था। तब से अभी तक करीब 800 के कैंडिडेट्स अफ्लाई कर चुके हैं। ये जानकारी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एक स्टेटमेंट में दी गई।
ऐसे करें अप्लाई –
-इतना करते ही कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म पेज पर भेज दिया जाएगा।
-यहां आकर New Registration पर क्लिक करें।
-इस स्टेज पर अपना सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर एंटर करें।
-अब डेट ऑफ बर्थ एंटर करें।
-इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
-क्लिक करें रजिस्टर पर।
-ऐसा करने पर कैंडिडेट्स को एक ईमेल मिलेगा जिसमें वैरीफिकेशन कोड होगा जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन वैरीफाई होगा। -कैंडिडेट्स के पास [email protected] नाम की मेल आएगी।
-अब ईमेल पर जो ओटीपी रिसीव हो उससे अपना एकाउंट वैरीफाई करें।
-अप कैप्चा कोड एंटर करें।
-अब ‘Submit OTP’ पर क्लिक करें।
-वैरीफिकेशन के सफल होने के बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन प्रॉसेस पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- UP Board Compartment Result: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक
