ICC T20 Rankings: विराट कोहली को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, टी20 रैंकिंग में लगाई छलांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईसीसी की तरफ से खिलाड़ियों की नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन पर काफी असर देखने को मिला है। एशिया कप से पहले विराट अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन उन्होंने एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी में जबरदस्त सुधार …

नई दिल्ली। आईसीसी की तरफ से खिलाड़ियों की नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन पर काफी असर देखने को मिला है। एशिया कप से पहले विराट अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन उन्होंने एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी में जबरदस्त सुधार किया और शानदार फॉर्म में लौट आए। उन्होंने एशिया कप में 276 रन बनाए। विराट एशिया कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

वहीं विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में अपना शानदार फॉर्म दिखाते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों का तूफानी शतक भी लगाया। एशिया कप में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन का फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में भी मिला है। विराट ने ICC T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाई है।

विराट कोहली अब 15वें नंबर पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने कुल मिलाकर पांच मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक की मदद से 276 रन बनाए। इसमें विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की तूफानी शतकीय पारी भी शामिल है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में केएल राहुल को सात स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे भी 34 स्थान की छलांग के साथ 34वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

बाबर आजम का खराब रहा प्रदर्शन

एशिया कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का खराब प्रदर्शन रहा था। इस वजह से उन्होंने नंबर वन की पोजिशन गंवा दी थी। नंबर वन पर इस समय पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान हैं। उन्होंने एशिया कप में 276 रन बनाए थे। बाबर आजम को अब फिर से झटका लगा है। वो तीसरे नंबर पर खिसक गए है। दूसरे नंबर पर 792 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका के एडम मार्क्रम आ गए हैं।

चौथे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव मौजूद है। एशिया कप में एक ही मैच में वो रन बना पाए। अगर उन्होंने कुछ और अच्छी पारियां खेली होती तो उनका स्थान आगे बढ़ जाता। इसके अलावा पांचवें नंबर पर डेविड मलान है और छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच मौजूद हैं। 7वें नंबर पर इस समय डेविड कॉन्वे मौजूद हैं। 8वें नंबर पर श्रीलंका के पथुम निसांका, 9वें नंबर पर मोहम्मद वसीम और 10वें नंबर पर रीजा हेंड्रिक्स हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 14वें स्थान पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:- Champions League: बायर्न म्यूनिख ने बार्सिलोना को दी करारी मात, लीवरपूल भी जीता

संबंधित समाचार