संभल: दुष्कर्म के आरोप में जिला पंचायत सदस्य समेत दो को भेजा जेल, दो कारतूस बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। करीब तीन माह से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे जिला पंचायत सदस्य व आम आदमी पार्टी के गुन्नौर विधानसभा प्रत्याशी और उसके साथी को मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया, आरोपियों से तमंचा और कारतूस …

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। करीब तीन माह से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे जिला पंचायत सदस्य व आम आदमी पार्टी के गुन्नौर विधानसभा प्रत्याशी और उसके साथी को मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया, आरोपियों से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

थाना गुन्नौर पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस को थाना क्षेत्र में नूरपुर तिराहे के रेलवे क्रॉसिंग के पास रजपुरा मार्ग पर दो व्यक्तियों के खड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, दो कारतूस बरामद भी जब्त किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला निवासी युवती ने 16 जून को तहरीर देकर बताया था कि 22 मई को थाना जुनावई क्षेत्र के गांव सिहोरा विजय यादव पुत्र कर्ण सिंह, थाना क्षेत्र के गांव बिजुआ नगला निवासी प्रमोद पुत्र गिरिराज सिंह ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। जिसमें विजय जिला पंचायत सदस्य व आम आदमी पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। प्रमोद के पास एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ई-बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार