लखीमपुर-खीरी: पेड़ से लटके मिले दो सगी बहनों के शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निघासन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों बहनों साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी संजीव सुमन और लखनऊ से आईजी लक्ष्मी सिंह मौके के लिए रवाना हो गई हैं। बुधवार को निघासन …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निघासन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों बहनों साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी संजीव सुमन और लखनऊ से आईजी लक्ष्मी सिंह मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

बुधवार को निघासन थाना क्षेत्र के गांव तमोलिन पुरवा में दो सगी बहनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटके हुए मिले। शव मिलने की सूचना पर मौके वारदात पर लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। इधर सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने घटना के जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। वह भी मौके के लिए रवाना हो गए इधर आईजी लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंचने के लिए लखनऊ से निकली हैं।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर- खीरी: दो सिपाहियों के बीच हुई हाथापाई, अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

 

संबंधित समाचार