बरेली: समाधान दिवस पर शिकायतों की बौछार, रीडिंग से अधिक आ रहा बिजली बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान कराने के लिए उपकेंद्रों पर विद्युत समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 19 सितंबर तक चलेगा। समाधान दिवस में अधिकतर मामले बिजली बिल में गड़बड़ी के आ रहे हैं। उपभोक्ता बिल, लोड बढ़ाने, कनेक्शन, खराब मीटर की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। …

बरेली, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान कराने के लिए उपकेंद्रों पर विद्युत समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 19 सितंबर तक चलेगा। समाधान दिवस में अधिकतर मामले बिजली बिल में गड़बड़ी के आ रहे हैं।

उपभोक्ता बिल, लोड बढ़ाने, कनेक्शन, खराब मीटर की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि जिले के सभी उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें अधिकारी सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुन रहे हैं। अधिकतर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया जा रहा है। बिल अधिक आने और मीटर में गड़बड़ी की शिकायतें अधिक पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: हिंदी बोलने में शर्म नहीं हमें गर्व महसूस करना चाहिए- डॉ मीना यादव

संबंधित समाचार