नानकमत्ता: पर्यटन विभाग की जमीन पर कब्जे की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। पर्यटन विभाग की सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने जेसीबी से बाउंड्री तोड़कर हरे भरे पेड़ उखाड़ दिए। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस के पास चारदिवारी के अंदर खाली जमीन पड़ी है। उस पर कब्जा करने की तैयारी चल रही है। लेकिन पर्यटन विभाग …

नानकमत्ता, अमृत विचार। पर्यटन विभाग की सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने जेसीबी से बाउंड्री तोड़कर हरे भरे पेड़ उखाड़ दिए। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस के पास चारदिवारी के अंदर खाली जमीन पड़ी है। उस पर कब्जा करने की तैयारी चल रही है। लेकिन पर्यटन विभाग पूरे घटनाक्रम से अनजान बना हुआ है।

पर्यटन अधिकारी पीके गौतम बताया कि इस संबंध में बता लगाया जाएगा। वन विभाग जौलासाल के वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया पेड़ काटने पर रोक लगा दी है। इस मामले में अधिकारी से बात कर कागजात मांगे है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार