लखनऊ : एएसपी से साइबर ठगों ने हड़पे एक लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। साइबर ठग हर-दूसरे दिन लोगों से ठगी कर उनकी जमापूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक निति द्विवेदी के फोरेक्स ट्रेवल कार्ड से ट्रांजेक्शन करते हुए …
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। साइबर ठग हर-दूसरे दिन लोगों से ठगी कर उनकी जमापूंजी हड़प लेते हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक निति द्विवेदी के फोरेक्स ट्रेवल कार्ड से ट्रांजेक्शन करते हुए 1500 यूरो निकाल लिए।
मैसेज आने पर एएसपी को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद एएसपी की तहरीर पर महानगर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए साइबर क्राइम सेल यूनिट को जांच सौंप दी है।
बता दें कि, एएसपी निति द्विवेदी के पास फोरेक्स ट्रेवल कार्ड है। मंगलवार को उन्हें कार्ड के इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। रात 12 बजे उनके मोबाइल पर तीन किश्तों में ट्रांजेक्शन मैसेज आए। मैसेज के आधार पर पहली किश्त में 519 यूरो का ट्रांजेक्शन किया गया। दूसरी किश्त में 521 यूरो का ट्रांजेक्शन आया।
यह देखकर वह हैरत में पड़ गई। इसके बाद उन्होंने साइबर ठगों के खिलाफ फोरेक्स ट्रेवल कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 1500 यूरो का ट्रांजेक्शन किया जाने की महानगर कोतवाली में तहरीर दी। मामले की संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्ध में महानगर कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि साइबर क्राइम सेल यूनिट मामले की तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: पेंशनर्स हो रहे साइबर ठगी का शिकार, रखें इस बात का ख्याल…
