प्रदेश में 18 नए थाने और 22 नई पुलिस चौकियां को मिली मंजूरी
अमृत विचार लखनऊ। शासन की ओर से प्रदेश के कई जनपदों में 18 नए थाने और 22 नवीन पुलिस चौकियां बनाए जाने के फैसले पर मंजूरी दी गई है। इसी कड़ी में कुशीनगर जनपद में नया पर्यटन पुलिस थाना खुलेगा। इसे घनी आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के साथ मजबूत बनाया जा सकेगा। …
अमृत विचार लखनऊ। शासन की ओर से प्रदेश के कई जनपदों में 18 नए थाने और 22 नवीन पुलिस चौकियां बनाए जाने के फैसले पर मंजूरी दी गई है। इसी कड़ी में कुशीनगर जनपद में नया पर्यटन पुलिस थाना खुलेगा। इसे घनी आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के साथ मजबूत बनाया जा सकेगा। शासन ने कई बिंदुओं पर ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ताकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके, अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ महिलाओं और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके। यह जानकारी प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने दी है।
इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक व अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। बता दें कि गाजियाबाद जनपद के मसूरी/कविनगर के क्षेत्र को काटकर नवीन थाना वेब सिटी और थाना विजय नगर के क्षेत्र को काटकर नवीन थाना क्रासिंग रिपब्लिक बनाया जाएगा। देवरिया जनपद के खाना खामपार एवं बनकटा से काटकर नया पुलिस थाना श्रीरामपुर और रूद्रपुर के तहत नया पुलिस थाना सुरौली बनाया जाएगा। अयोध्या जनपद के मवई थानाक्षेत्र के तहत पुलिस थाना बाबा बाजार, कौशाम्बी के थाना चरवाह क्षेत्र ग्राम सभा काजीपुर में नए पुलिस थाना संदीपन घाट, जिला कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र के तहत नया पुलिस थाना मैथा(माण्डा), जिला सुलतानपुर में नवीन पुलिस थाना शिवगढ़ की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है।
वहीं लखनऊ ग्रामीण के थाना मलिहाबाद के ग्राम रहीमाबाद में स्थापित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर नवीन पुलिस थाना रहीमाबाद, जिला कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के तहत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी रनिया को उच्चीकृत नवीन पुलिस थाना रनिया, जिला अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के तहत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इनहौना को उच्चीकृत कर नवीन पुलिस थाना इनहौना, जिला खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी उचौलिया को उच्चीकृत कर नवीन थाना उचौलिया, जिला फतेहपुर के थाना कोतवाली नगर के तहत पुलिस चौकी राधानगर को उच्चीकृत कर नवीन पुलिस थाना राधानगर, जिला प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र के तहत नवीन पुलिस थाना एयरपोर्ट की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया है।
जबकि जिला देवरिया में ब्रम्हाऋषि देवरहा बाबा दिव्य शक्तिपीठ में पुलिस चौकी देवरहा बाबा आश्रम की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया है। औरेया के तहसील व थाना विधूना के तहत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कूदरकोट को उच्चीकृत कर नवीन थाना कूदरकोट और तहसील विधूना व थाना बेला के तहत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सहार को उच्चीकृत कर नवीन थाना सहार, जिला कुशीनगर के थाना कोतवाली पडरौना के तहत नवीन पुलिस थाना रवीन्द्रनगरधूस तथा थाना पटहरैवा के तहत नवीन पुलिस थाना चौराखास की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है।
वहीं अलीगढ़ में पांच पुलिस चौकिया भरतरी, बरौली, अमरौली, बीरमपुर, भैमती और गाजीपुर में तीन पुलिस चौकी पैकवली, पचरासी, गौरारी खोली गई है। फतेहगढ़/फर्रूखाबाद के थाना कोतवाली के तहत पुलिस चौकी सरह तथा जिला आगरा के थाना खेरागढ़ के तहत नए पुलिस चौकी दूधाधारी, मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के तहत ग्राम बरौली में पुलिस चौकी बरौली, बहराइच के थाना फकरपुर के कुण्डासर क्षेत्र में पुलिस चौकी कुण्डासर, जनपद प्रयागराज के थाना सरायइनायत क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी जमनीपुर दुबावल, हरदोई के थाना मल्लावा क्षेत्र के तहत नवीन पुलिस चौकी गंज जलालाबाद की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला अमेठी के थाना अमेठी क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी महमूदपुर, जिला सीतापुर के थाना सदना क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी कैलास आश्रम तथा कोतवाली मोहाली क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी पाताबोझ, जिला उन्नाव के थाना बीघापुर क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी इन्दिरामऊ बस स्टाप, जिला हरदोई के थाना मल्लावां (मेंहदी घाट)क्षेत्र के तहत पुलिस चौकी तेरवा कुल्ली, जिला उन्नाव के थाना सोहरामऊ क्षेत्र के तहत नवीन पुलिस चौकी चौपई व प्रतापगढ़ के थाना उदयपुर क्षेत्र के तहत ग्राम ननौती में नवीन पुलिस चौकी ननौती की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: इंदिरा नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी
