मुरादाबाद: पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा की वीडियो वायरल, जांच के आदेश
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुछ पुलिस कर्मी खाकी की गरिमा तार तार करने पर आमादा हैं। वर्दी में एक दारोगा दुकान पर बैठ कर कुछ पी रहा है। दावा है कि दारोगा के हाथ में शराब का जाम है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है। बुधवार को एक दारोगा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुछ पुलिस कर्मी खाकी की गरिमा तार तार करने पर आमादा हैं। वर्दी में एक दारोगा दुकान पर बैठ कर कुछ पी रहा है। दावा है कि दारोगा के हाथ में शराब का जाम है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है। बुधवार को एक दारोगा का वीडियो वायरल हुआ।
दावा किया जा रहा कि दारोगा पुलिस लाइन में तैनात है। वह एक दुकान के अंदर शराब पी रहा है। वर्दी पहन कर दारोगा के शराब पीने की वीडियो किसी ने बना ली। दारोगा का पत्नी से विवाद चल रहा है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है। शराब पीने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई तय होगी।
