बरेली: बीजेपी नेता को सड़क पर दिखे चार गौ वंशीय पशुओं के अवशेष, थाना और चौकी प्रभारी सस्पेंड
बरेली, अमृत विचार। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी जिले में गौ वंशीय पशुओं का चोरी छुपे कटान कर गौ तस्कर उनके अवशेषों को सड़क पर फेंककर फरार हो रहे हैं। बुधवार को भी जब भाजपा नेता मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाने में अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ …
बरेली, अमृत विचार। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी जिले में गौ वंशीय पशुओं का चोरी छुपे कटान कर गौ तस्कर उनके अवशेषों को सड़क पर फेंककर फरार हो रहे हैं। बुधवार को भी जब भाजपा नेता मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाने में अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ तहरीर दी है।
क्या है मामला ?
बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री राधेश्याम साहू बुधवार सुबह 5 बजे अपने घर से रोजाना की तरह मोदी ग्राउंड महानगर में टहलने निकले। राधेश्याम साहू ने देखा कि बहुत सारी मात्रा में कौवे और कुत्ते मांस के अवशेषों को नोच रहे हैं। पास में जाकर देखा तो चार गौ वंशीय पशुओं के बिखरे पड़े थे। राधेश्याम साहू ने बीजेपी पदाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर काफी भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। 112 नंबर पर कॉल किया गया, जिसके बाद इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सन्दर्भित प्रकरण के सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर,बरेली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही घटना का अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को अपने उत्तरदायित्वों के सम्यक निर्वहन में परिलक्षित लापरवाही के कारण निलम्बित किया गया है
— Bareilly Police (@bareillypolice) September 15, 2022
थाना और चौकी प्रभारी निलंबित
इस घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर इस संबंध में थाना इज्जतनगर, बरेली पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही घटना का अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। इतना ही नहीं, एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर संबंधित थाना प्रभारी संजय कुमार धीर और चौकी प्रभारी संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : बरेली: इज्जतनगर स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग रेलवे के लिए बनी सिर दर्द
