फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी लखीमपुर कांड की सुनवाई, मिलेगी ऐसी सजा…कांप उठेगी आत्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो सगी दलित बहनों की हत्या कर शवों को पेड़ से टांग दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ पॉक्सो, रेप, हत्या समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से …

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो सगी दलित बहनों की हत्या कर शवों को पेड़ से टांग दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ पॉक्सो, रेप, हत्या समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया है कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके. उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जिससे अपराधियों की रूह कांप उठेगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखीमपुर की घटना बहुत ही दुखःद है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार सीधे नज़र बनाए हुए थी। लखीमपुर की घटना का पर्दाफाश हो गया है। आरोपियों ने पहले बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर लटका दिया। इस मामले में सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन अभियुक्तों की आने वाली पीढ़ियों के रूह कांपेंगे। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। हर स्थिति में उन्हें न्याय मिलेगा। मामले को हम फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाएगें और शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।

विपक्ष राजनीति छोड़ पीड़ित परिवार के मदद करे : केशव मौर्य
लखीमपुर खीरी मामले पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखीमपुर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो एक मिशाल बनेगी। मैं विपक्ष के नेताओं से अनुरोध करूंगा कि ऐसे समय में राजनीति करने की जगह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का काम करें।

ये भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी कांड: झांसा, रेप, मर्डर और एनकाउंटर… पहले रेप फिर शादी की बात पर विवाद, गला दबाया, साथियों को बुलाकर पेड़ पर लटकाया

ये भी पढ़ें : बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं : लखीमपुर खीरी कांड पर राहुल गांधी का बयान

 

संबंधित समाचार