रायबरेली: महराजगंज और नसीराबाद के थाना प्रभारी से छीना गया चार्ज, आधा दर्जन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बदले
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बुधवार की रात जिले के कई थाना और कोतवाली के प्रभारी को बदल दिया है। जिसमे महराजगंज कोतवाली और नसीराबाद थाना प्रभारी से चार्ज छीन लिया गया है। एसपी ने लंबे समय से ऊंचाहार में तैनात कोतवाल शिव शंकर सिंह को वहां से हटाकर लालगंज कोतवाली का प्रभार सोपा …
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बुधवार की रात जिले के कई थाना और कोतवाली के प्रभारी को बदल दिया है। जिसमे महराजगंज कोतवाली और नसीराबाद थाना प्रभारी से चार्ज छीन लिया गया है।
एसपी ने लंबे समय से ऊंचाहार में तैनात कोतवाल शिव शंकर सिंह को वहां से हटाकर लालगंज कोतवाली का प्रभार सोपा है। जबकि लालगंज कोतवाली प्रभारी रहे राजेश कुमार सिंह को महराजगंज कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। महराजगंज के कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह से चार्ज छीन लिया गया है। उन्हे पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में भेजा गया है। उधर सलोन के कोतवाल संजय कुमार त्यागी को ऊंचाहार कोतवाली की नई जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि गुरुबक्सगंज थाना के प्रभारी बृजेश कुमार राय को सलोन का कोतवाल बनाया गया है। एसपी के पीआरओ रहे नारायण कुशवाहा को नसीराबाद थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक नसीराबाद के थानाध्यक्ष रहे दयानंद तिवारी को एसपी ऑफिस की अपराध शाखा में भेजा गया है। शिवगढ़ थाना की गुमावां चौकी के प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया को गुरुबक्सगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें-रायबरेली में 45 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केसों की संख्या हुए 192
