Kanpur: फिल्मी स्टाइल में गुंडो का सचान चौराहे पर उत्पात, कई गाड़ियों को तोड़ा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। साउथ सिटी के सचान चौराहे पर देर रात स्कार्पियो सवार गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। बीच चौराहे पर खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़ फोड़ की। दो वेन्यू गाड़ियों के दबंगो ने शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। यह घटना यादव मार्केट पुलिस चौकी के कुछ दूरी पर हुई है। …

कानपुर, अमृत विचार। साउथ सिटी के सचान चौराहे पर देर रात स्कार्पियो सवार गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। बीच चौराहे पर खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़ फोड़ की। दो वेन्यू गाड़ियों के दबंगो ने शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। यह घटना यादव मार्केट पुलिस चौकी के कुछ दूरी पर हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपितों की खोज-बीन में जुटी है। वहीं पूरी घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। बर्रा थाना प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-प्रयागराज: शॉर्ट सर्किट से पीएनबी बैंक में लगी आग, फायर कर्मियों ने पाया काबू

संबंधित समाचार