BREAKING: कौशाम्बी से लौटा बस चालक निकला कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड डिपो के रोडवेज बस चालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चालक संजय नगर की तीन मूर्ति कोठी के पास का निवासी है। रिपोर्ट आने के बाद रोडवेज में हड़कंप मचा हुआ है। सेहत विभाग की टीम ने चालक को रेलवे के मंडल अस्पताल में भर्ती किया है। सैंपल लेने से …

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड डिपो के रोडवेज बस चालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चालक संजय नगर की तीन मूर्ति कोठी के पास का निवासी है। रिपोर्ट आने के बाद रोडवेज में हड़कंप मचा हुआ है। सेहत विभाग की टीम ने चालक को रेलवे के मंडल अस्पताल में भर्ती किया है। सैंपल लेने से एक दिन पहले तक चालक ने ड्यूटी की थी। वह आखरी बार बस को लेकर कौशांबी गया था। ऐसे में दिल्ली से आने वाले यात्रियों के संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है।

संबंधित समाचार