हरदोई: ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ आक्रोशित हुए व्यापारी, बंद कराने की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने सरकार से ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार को बंद करने की ज़ोरदार मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस कारोबार से 7 करोड़ व्यापारियों का कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। सरकार से यह भी मांग की …

हरदोई, अमृत विचार । उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने सरकार से ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार को बंद करने की ज़ोरदार मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस कारोबार से 7 करोड़ व्यापारियों का कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। सरकार से यह भी मांग की गई है कि जीएसटी के अलावा 20 प्रतिशत विकास कर लागू किया जाए।

उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने सरकार से अॉन लाइन ट्रेडिंग कारोबार को बंद करने की ज़ोरदार मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार से 7 करोड़ व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार पर जीएसटी के अलावा 20 प्रतिशत विकास कर लागू किया जाए। ट्रेडिंग कारोबार का रजिस्ट्रेशन बंद किया जाए। एफडीआई पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी अंकित कुमार गुप्ता,रामलखन गुप्ता, सचिन गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता,वीरेंद्र कुमार गुप्ता,लकी गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, हिमांशु गुप्ता और राम औतार गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –सीतापुर: भाजपा मण्डल के मंत्री पर जानलेवा हमला, केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार