मुरादाबाद : 1359.46 लाख रुपये दबाए बैठे हैं उपभोक्ता, एसडीओ और जेई को सौंपी गई वसूली की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में 4132 उपभोक्ता बिजली विभाग के 1359.46 लाख रुपये दबाए बैठे हैं। इनमें निजी उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभाग भी शामिल हैं। बकाया वसूली के लिए विभाग की ओर से एकमुश्त समाधान योजना भी चलाई गई मगर फिर भी लोगों ने बिल जमा नहीं किए। तमाम बकाएदारों की आरसी भी काटी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में 4132 उपभोक्ता बिजली विभाग के 1359.46 लाख रुपये दबाए बैठे हैं। इनमें निजी उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभाग भी शामिल हैं। बकाया वसूली के लिए विभाग की ओर से एकमुश्त समाधान योजना भी चलाई गई मगर फिर भी लोगों ने बिल जमा नहीं किए। तमाम बकाएदारों की आरसी भी काटी गई। किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी दी गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब वसूली की जिम्मेदारी क्षेत्र के जेई और एसडीओ को सौंपी गई है।

  • एसडीओ और जेई को सौंपी गई वसूली की जिम्मेदारी
  • खंड एक में 79, दो में 94 तथा तृतीय में 117 सरकारी भवनों पर भी है बिजली विभाग का बकाया
  • अधीक्षण अभियंता लगातार कर रहे हैं निगरानी

नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम में तीन उपखंड अधिकारी (एसडीओ) हैं। इनके अधीन छह जूनियर इंजीनियर (जेई) तैनात हैं। जेई क्रांति सिंह के क्षेत्र में 218 उपभोक्ताओं पर 46.29 लाख, संदीप कुमार यादव के क्षेत्र में 100 उपभोक्ताओं पर 35.32 लाख, शैलेंद्र सक्सेना के क्षेत्र में 40 उपभोक्ताओं पर 8.83 लाख बकाया हैं। इसके अलावा दूसरे उपखंड अधिकारी के अधीन कार्यरत जेई बबलू कुमार शर्मा के क्षेत्र में 41 उपभोक्ताओं पर 9.73 लाख, विकास राजपूत के क्षेत्र में 108 उपभोक्ताओं पर 26.78 लाख और विनोद कुमार के क्षेत्र में 24 उपभोक्ता बिजली विभाग के 4.53 लाख रुपये दबाए बैठे हैं।

तीसरे उपखंड अधिकारी के अधीनस्थ जेई केपी सिंह के क्षेत्र में 15 उपभोक्ताओं पर चार लाख रुपये का बकाया है। राकेश कुमार के क्षेत्र में 22 उपभोक्ताओं पर 15.49 लाख और संजीत गुप्ता के क्षेत्र में 69 उपभोक्ताओं पर 34.16 लाख रुपये बकाया हैं। इनमें 79 सरकारी विभाग भी शामिल हैं। नगरीय विद्युत वितरण खंड दो में भी 10,052 उपभोक्ता बिजली विभाग के 614.29 लाख रुपये दबाए बैठे हैं। इसी प्रकार तृतीय खंड में 2443 उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के 560.02 लाख रुपये दबाए हुए हैं।

बकाएदारों से वसूली के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जूनियर इंजीनियरों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए उपखंड अधिकारियों से भी जवाब मांगा जा रहा है। इस मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहा हूं। बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी। -संजय गुप्ता, अधीक्षण अभियंता नगरीय विद्युत वितरण खंड

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पेडागोजी कोर्स करेंगे उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी, 17 सितंबर को होगा प्रशिक्षण सत्र का आगाज

संबंधित समाचार