मुरादाबाद : संपत्ति विवाद में ससुर ने चाकू से काट दी बहू की नाक, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। संपत्ति विवाद का भूत एक वृद्ध पर इस कदर सवार हुआ कि उसने चाकू से अपनी ही बहू का नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल बहू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर कटघर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना …

मुरादाबाद,अमृत विचार। संपत्ति विवाद का भूत एक वृद्ध पर इस कदर सवार हुआ कि उसने चाकू से अपनी ही बहू का नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल बहू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर कटघर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कटघर थाना क्षेत्र में देहरी गांव सरस्वती विहार के रहने वाले भगीरथ शरन व उनकी बहू रश्मि कौशिक के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। रश्मि के मुताबिक विवाद पुलिस तक पहुंचा। पंचायत के दौरान ससुर ने उसे जान से मारने तक की धमकी दे दी। बुधवार दोपहर को ससुर व अन्य ससुरालियों ने रश्मि पर अचानक हमला बोल दिया। चाकू से उसकी नाक काट दी। उसके सिर और कंधे वार किए गए। मौके पर जमा भीड़ की मदद से महिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

रश्मि कौशिक ने बताया कि उनके पति वीरेंद्र कौशिक की मौत हो चुकी है। वह बच्चों के साथ अपने घर में रहती है। ससुर भागीरथ सरन, देवर प्रवीण कौशिक व ननदोई राजेश कुमार घर से निकालने पर आमादा हैं। चार दिन पहले महिला ने पुलिस से शिकायत की। दोनों पक्ष पुलिस चौकी गए। वहां भागीरथ सरन ने दरोगा के सामने बहू व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बुलेट सवार बदमाशों ने सिपाहियों पर बोला हमला, तीन गिरफ्तार…एक की तलाश जारी

 

संबंधित समाचार