अमेठी: पाइप पेयजल परियोजना के लिए 165 गांवों में मांगी गई जमीन
गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप पेयजल परियोजना शुरू की गई है। इसके लिए अमेठी तहसील के चार ब्लाकों में 165 स्थानों पर भूमि मांगा गया है। जिसे आगामी 22 सितंबर तक लेखपालों से जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज तीन के …
गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप पेयजल परियोजना शुरू की गई है। इसके लिए अमेठी तहसील के चार ब्लाकों में 165 स्थानों पर भूमि मांगा गया है। जिसे आगामी 22 सितंबर तक लेखपालों से जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज तीन के तहत प्रस्तावित पाइप पेयजल परियोजना का निर्माण कराया जाएगा। योजना में ग्राम पंचायत व राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। भादर ब्लाक में 47, भेटुआ में 21, संग्रामपुर में 36 व सबसे अधिक अमेठी ब्लाक में 61 गांवों सहित कुल 165 गांव का चयन किया गया है।
एसडीएम अमेठी प्रीति तिवारी ने तहसीलदार को पत्र देकर आगामी 22 सितंबर तक सभी गांवों में भूमि का पुनर्ग्रहण प्रस्ताव तैयार कर रजिस्ट्रार कानून गो कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मामला अति महत्वपूर्ण है। गंभीरता से न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : ई-रिक्शा से 600 किलोग्राम ई-कचरा बरामद, चार गिरफ्तार
