मुरादाबाद : शिविर में 40 बच्चों का हुआ टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
मुरादाबाद। बरोज जुमरात नागरिक जनकल्याण समिति के वार्ड नंबर 62 स्थित प्रधान कार्यालय पर गुरुवार को नवजात शिशु और छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 40 बच्चों को टीका लगा। समिति के अध्यक्ष ने टीका लगाने आईं एएनएम आदि के कार्य की सराहना कर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष फ़िरोज़ खान ने …
मुरादाबाद। बरोज जुमरात नागरिक जनकल्याण समिति के वार्ड नंबर 62 स्थित प्रधान कार्यालय पर गुरुवार को नवजात शिशु और छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 40 बच्चों को टीका लगा। समिति के अध्यक्ष ने टीका लगाने आईं एएनएम आदि के कार्य की सराहना कर सम्मानित किया।
समिति के अध्यक्ष फ़िरोज़ खान ने एएनएम, स्टाफ नर्स और आशा आदि को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर महीने टीकाकरण अभियान चलाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण और पोलियो ड्राप पिलाकर बच्चों को प्रतिरक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। इसकी सराहना होनी चाहिए।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हर वार्ड में टीकाकरण शिविर लगवाकर सहयोग किया जाता हैं। जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सही परामर्श लेना चाहिए। जिससे हम एक मज़बूत राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
सम्मानित होने वालों में एएनएम बिंदु बाला, मेहरीन जमाल, सुलताना, फरहत जहां आतिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहीं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: दो लाख व कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालना, मुकदमा दर्ज
