बरेली: पुल बनने के विरोध में व्यापारी, लगाए बाजार बंद के पोस्टर और बैनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक तरफ कुतुबखाना पुल बनाने की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ व्यापारी पुल के विरोध में एकजुट हो गए हैं। व्यापारियों ने अपना विरोध जताते हुए एक बार फिर कुतुबखाना से लेकर कोहाड़ापीर तक पुल के विरोध में पोस्टर लगाए हैं। व्यापारियों ने पोस्टर में चेतावनी …

बरेली, अमृत विचार। एक तरफ कुतुबखाना पुल बनाने की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ व्यापारी पुल के विरोध में एकजुट हो गए हैं। व्यापारियों ने अपना विरोध जताते हुए एक बार फिर कुतुबखाना से लेकर कोहाड़ापीर तक पुल के विरोध में पोस्टर लगाए हैं। व्यापारियों ने पोस्टर में चेतावनी दी है पुल के विरोध में फिर से बाजार बंद किया जाएगा। कुतुबखाना के व्यापारी लगातार इस बात का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कि पुल बनने से पूरा व्यापार चौपट हो जाएगा, और आने वाले समय में कई वर्ष तक व्यापारियों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। पुल न बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाए तो बेहतर होगा। लेकिन इनकी एक बात नहीं सुनी जा रही है।

शुक्रवार से क्रेन की मदद से खुदाई और परीक्षण का कार्य भी शुरू होने जा रहा है। इसके लिए एक बड़ी हैबी क्रेन कोतवाली के सामने पहुंच गई है। सर्वे हो चुका है प्रोजेक्ट भी फाइनल है। जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।  कुतुबखाना से लेकर कोहाड़ापीर तक कपड़े, स्टेशनरी, दवाइयों, कृषि उपकरणों आदि थोक की दुकानें हैं। अगर मार्केट बंद रहता है तो इसका खासा असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्कूटी पर सवार छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, हालत गंभीर

 

 

संबंधित समाचार