हरदोई: प्रधान की जेब में हाथ डालने पर युवक की हुई थी पिटाई, फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। गुटखा मांग रहे युवक ने प्रधान की जेब में हाथ डालने की हिमाकत करने पर उसे पहले तो बीच गांव में पीटा गया। उसके बाद दूर तक घसीटते हुए उसकी पिटाई की गई। इज़्ज़तदार युवक इस तरह की गई अपनी बेइज़्ज़ती से शर्मसार हो कर फांसी पर झूल गया। पुलिस ने प्रधान …

हरदोई, अमृत विचार। गुटखा मांग रहे युवक ने प्रधान की जेब में हाथ डालने की हिमाकत करने पर उसे पहले तो बीच गांव में पीटा गया। उसके बाद दूर तक घसीटते हुए उसकी पिटाई की गई। इज़्ज़तदार युवक इस तरह की गई अपनी बेइज़्ज़ती से शर्मसार हो कर फांसी पर झूल गया। पुलिस ने प्रधान और उसके गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताते हैं कि शाहाबाद कोतवाली के बरौनियां निवासी 21 वर्षीय दुर्गेश ने बुधवार को प्रधान शैलेश कुमार से गुटखा मांगा। प्रधान के मना करने पर दुर्गेश ने अपना समझते हुए प्रधान की जेब में हाथ डाल दिया। बस फिर क्या था, इसी बात पर आग-बबूला हुए प्रधान शैलेश कुमार अपने गुर्गों अनुज और अश्वनी कुमार के साथ दुर्गेश को वहीं बीच गांव में लात-घूंसों से पीटने लगा। इतने पर भी उसका गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। वह दुर्गेश को घसीटते हुए अपने दरवाज़े के सामने ले गया और वहां भी उसकी बेरहमी से पिटाई की।

बीच गांव में इस तरह पीटे जाने से दुर्गेश इतना शर्मसार हुआ कि गुरुवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला और गांव निवासी मलिखे के खेत में खड़े आम के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुर्गेश के पिता पूसेलाल की तहरीर पर प्रधान शैलेश कुमार और उसके गुर्गों अनुज व अश्वनी कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। एसएचओ शाहाबाद सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें –नैनीताल: हाईकोर्ट ने प्रवक्ता का सुगम से दुर्गम में स्थानांतरण रोका

संबंधित समाचार