कार खाई में गिरने से महिला सहित तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में कल देर शाम एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। इस कार में छह लोग सवार थे। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आल्टो …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में कल देर शाम एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। इस कार में छह लोग सवार थे। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आल्टो कार छह लोग रामपुर से मशनु की तरफ जा रहे थे कि झाकड़ी थानांतर्गत दोफड़ा गांव के पास कार सड़क से फिसलकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पशमु नामक महिला ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो की अस्पताल ले जाते मृत्यु हुई। ये सभी अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

पुलिस ने मृतकों की पहचान पसमु देवी (67) निवासी निरमंड, ज्ञान चंद निवासी सराहन और गोकुल चंद निवासी शाहलत के रूप में हुई है। घायलों में चालक सूरत राम और दो बच्चियां रधिमा और शानवी शामिल हैं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों को सौंप दिया है। झाकड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-गुजरात ऑटोरिक्शा मामला: केजरीवाल को पांच ऑटो उपहार में देने पहुंचे भाजपा विधायक

 

संबंधित समाचार