गड्ढों में तब्दील हुईं जसपुर की सड़कें, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुशील चौहान, जसपुर। जसपुर क्षेत्र की सड़कें जहां-तहां टूटी पड़ी हैं, जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं और उन में खासा रोष है। कई बार क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की गई। लेकिन क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिस कारण वाहनों के आवाजाही में परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग डॉक्टर …

सुशील चौहान, जसपुर। जसपुर क्षेत्र की सड़कें जहां-तहां टूटी पड़ी हैं, जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं और उन में खासा रोष है। कई बार क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की गई। लेकिन क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिस कारण वाहनों के आवाजाही में परेशानी हो रही है।

मुख्य मार्ग डॉक्टर एमपी सिंह नर्सिंग होम रोड कई साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जहां-तहां गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग पर गड्ढों में कई बार वाहन पलट चुके हैं। इस मार्ग के एक तरफ गहरी नहर है और दूसरी तरफ नाला है। जिस कारण हादसा का खतरा बना रहता है। इसी प्रकार जसपुर-काशीपुर हाईवे स्थित दीन दयाल पार्क से पुराना अहमद नगर व अन्य गावों को जाने वाली रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित बलदेव सिंह इंटर कॉलेज से कासमपुर को जाने वाला मार्ग का भी यही हाल है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी की थी मांग
जसपुर। नगर के एमपी सिंह नर्सिंग होम मार्ग की मरम्मत न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के पिछले शासन काल में विरोध स्वरूप इस मार्ग के गहरे गड्ढों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धान की रोपाई कर मार्ग की मरम्मत की मांग की थी।

विधायक ने सीएम को सौंपा पत्र
जसपुर। क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र जसपुर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर पत्र सौंपा और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराये जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया है ।

संबंधित समाचार