हल्द्वानी: मांगों के समर्थन में कर्मचारियों की गेट मीटिंग, नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 20 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 15वें दिन वन विभाग के अरण्य भवन प्रांगण में गेट मीटिंग की। जिसमें सरकार पर कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बैठक के दौरान नाराज वक्ताओं ने कहा कि बीते 15 दिनों से कर्मचारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 20 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 15वें दिन वन विभाग के अरण्य भवन प्रांगण में गेट मीटिंग की। जिसमें सरकार पर कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

बैठक के दौरान नाराज वक्ताओं ने कहा कि बीते 15 दिनों से कर्मचारी डाउन ग्रेड वेतन के सरकार के निर्णय के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार मांगों के निराकरण की दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि राज्य गठन के आंदोलन में प्रदेश के कर्मचारियों ने 94 दिन तक आंदोलन किया था। उसके बाद उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया था। लेकिन राज्य गठन के उपरांत कर्मचारियों के खिलाफ साजिश की जा रही है। वर्तमान में सरकार व शासन में बैठे अधिकारियों की कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण ही उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य संयोजक आरएस बेरी व संचालन देवेंद्र बिष्ट ने किया। आज की गेट मीटिंग में प्रान्तीय अध्यक्ष चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ नाजिम सिद्दीकी, प्रान्तीय महामंत्री हरिकेश भारती, शशिवर्धन अधिकारी, डिकर सिंह पडियार, देवेन्द्र बोरा, हरीश मटियाली, रमेश सिंह नेगी, संजय सनवाल, मोहन राम आर्य, खीम सिंह नागदली, विपिन मसीह, उमा शंकर जोशी, जीवन सिंह मेहरा, रमेश गिरी, गीता डालाकोटी, नमिता आर्या आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार