अब ये चोर नहीं करेगा चोरी! चलती ट्रेन में 20KM तक लोगों ने लटकाए रखा, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के बेगूसराय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक चोर को ऐसी सजा मिली है कि अब वो शायद की चलती ट्रेन में चोरी कर पाएगा। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को लोगों ने करीब 20 किलोमीटर …

पटना। बिहार के बेगूसराय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक चोर को ऐसी सजा मिली है कि अब वो शायद की चलती ट्रेन में चोरी कर पाएगा। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को लोगों ने करीब 20 किलोमीटर तक लटाए रखा, इस दौरान वो छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते भी रहा।

इसल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति ट्रेन के बाहर खिड़की से लटका हुआ है। वह अंदर बैठे लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगा रहा है। ट्रेन से लटका शख्स स्थानीय भाषा में कह रहा है कि मुझे मत छोड़ना, वरना मैं मर जाऊंगा। घटना सोनपुर-कटिहार रेल खंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन का बताया जा रहा है।

इस वीडियो को तारिक अनवर चंपारणि ने अपने सोशल मीडिया पर  शेयर किया है।

वीडियो में ट्रेन से लटका हुआ शख्स स्थानीय भाषा में कह रहा है, ‘हाथ मत छोड़ना भैय्या, हाथ टूट जाएगा। हाथ मत छोड़ना नहीं तो मर जाऊंगा।’ वहीं, उसे पकड़ने वाले लोग वीडियो में कह रहे हैं कि इसे ऐसे ही पकड़ कर खगड़िया ले जाएंगे। यह वीडियो 13 सेकंड का है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बाढ़ के पानी में मिली ‘डेविल फिश’, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

संबंधित समाचार