बहराइच: जांच में खामियां मिलने पर डबल डेकर बस को एआरटीओ ने किया सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मुंबई से रूपईडीहा आ रही बस को गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने रोक लिया। डबल डेकर बस के कागजात की जांच की तो कई खामियां मिली। जिसे सीज कर विभाग के हवाले कर दिया है। एआरटीओ के मुताबिक बस को दूसरी बार सीज किया गया है। एआरटीओ ओम प्रकाश सिंह गुरुवार को …

बहराइच। मुंबई से रूपईडीहा आ रही बस को गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने रोक लिया। डबल डेकर बस के कागजात की जांच की तो कई खामियां मिली। जिसे सीज कर विभाग के हवाले कर दिया है। एआरटीओ के मुताबिक बस को दूसरी बार सीज किया गया है।

एआरटीओ ओम प्रकाश सिंह गुरुवार को रूपईडीहा में आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। एआरटीओ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस संख्या 20पीए 5932 मुंबई से आई। जिसके कागजात जांचे गए। जांच के दौरान बस में क्षमता से अधिक सवारी मिली।

जबकि बस में न तो सीट या स्लीपर पर कुछ लिखा था। जबकि बस अंदर से स्लीपर थी। बस में खामियां मिलने पर सीज कर दी गई है। बस को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के हवाले कर दिया गया है। बस के चालक जाहिद और धीरेंद्र को पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : डीएम ने एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, कई अधिकारी और कर्मचारी मिले अनुपस्थित

संबंधित समाचार