Road Safety World Series: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स का मैच भी चढ़ा बारिश की भेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर/अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आखिरी मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। गुरुवार को इंग्लैंड लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच ग्रीनपार्क में मैच होना था। लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रेफरी जी विश्वनाथ के निर्देश पर अंपायरों और पिच क्यूरेटर …

कानपुर/अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आखिरी मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। गुरुवार को इंग्लैंड लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच ग्रीनपार्क में मैच होना था। लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रेफरी जी विश्वनाथ के निर्देश पर अंपायरों और पिच क्यूरेटर द्वारा शाम 6 बजे मैदान का निरीक्षण किया ग्राउंड गीला होने की स्थिति में निर्णय लिया गया।

इससे पहले बुधवार को इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होने वाला मैच भी लगातार हो रही बारिश के बाद रद्द कर दिया गया था। दो लगातार मैच रद्द होने के बाद क्रिकेट प्रेमीयों और आयोजकों में निराशा है। कन्वीनर अनस बकई के अनुसार रद्द हुए मैच को किसी भी रिजर्व डे पर कहीं भी कराया जा सकता है।

सात में हो सके सिर्फ पांच मैच
कानपुर के ग्रीनपार्क में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को आगाज 10 सितंबर को हुआ था। पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला गया था। शहर में 13 सितंबर तक पांच मैच खेले गए। बुधवार और गुरुवार को होने वाले मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए। अब सीरीज के आगे के मैच इंदौर के होलकर मैदान में खेले जाएंगे। उसके बाद देहरादून और रायपुर में खेले जाने हैं।

इंडिया समेत कई टीमों ने छोड़ा शहर
टीम इंडिया लीजेंड्स और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाड़ियों ने गुरुवार को शहर छोड़ दिया। सचिन, युवराज समेत सभी इंडिया के खिलाड़ी होटल से बस द्वारा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह इंदौर के लिए रवाना हो गए। सीरीज में हिस्सा लेने आई कई और टीमों ने भी शहर छोड़ दिया है। होटल लैंडमार्क में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम शुक्रवार को रहेंगी। हो सकता है कि दोनों टीमें शुक्रवार मौसम ठीक होने पर ग्रीन पार्क में अभ्यास भी करें। अब 16 सितंबर को रेस्ट करने के बाद 17 सितंबर को दूसरे चरण में सीरीज के मैच शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच

संबंधित समाचार