मुरादाबाद : मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी चुराकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दीनदयाल नगर प्रथम निवासी व्यापारी पवन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 12 सितंबर की शाम सात बजे …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी चुराकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दीनदयाल नगर प्रथम निवासी व्यापारी पवन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 12 सितंबर की शाम सात बजे मकान में ताला लगाकर वह अपने परिवार के साथ कहीं गए थे। रात 10: 45 बजे जब वह वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सारा सामान बिखरा था।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी तीन अंगूठी, एक गले की चेन, एक जोड़ी टाप्स, कुंडल, 15 चांदी के सिक्के और 45000 की नकदी गायब थी। पवन गुप्ता ने तुरंत ही चोरी की सूचना पुलिस को दी। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : शिविर में 40 बच्चों का हुआ टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
