लखनऊ : रेकी कर महिलाओं की चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं की चेन लूटने वाले गैंग के एक सदस्य को गाजीपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका एक साथी फरार चल रहा है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस को एक चोरी बाइक के साथ कुछ रुपये भी मिले …

अमृत विचार, लखनऊ । मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं की चेन लूटने वाले गैंग के एक सदस्य को गाजीपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका एक साथी फरार चल रहा है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस को एक चोरी बाइक के साथ कुछ रुपये भी मिले हैं।

इस सम्बन्ध में एसीपी गाजीपुर विजय राज सिंह ने बताया कि पुलिस की गिरफ्तार में आए लुटेरे की पहचान जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थानाक्षेत्र के जमऊपट्टी निवासी अभिषेक कुमार शुक्ला उर्फ वीके के रूप में हुई। उसने अपने फरार साथी का नाम नंदपुर डूडा कालोनी निवासी चन्दन चौहान बताया है।

बता दें कि पुलिस ने अभिषेक को सेक्टर-19 के पास जंगल रोड से गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने कुछ दिन पहले इंदिरानगर व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दो महिलाओं की चेन लूट ली थी। दोनों महिलाएं सुबह अपने घर से टहलने के लिये निकली थीं।

इसके अलावा अभिषेक ने गाजीपुर, विभूतिखंड, इंदिरानगर, विकासनगर, चिनहट समेत कई इलाकों में चेन लूट करना कुबूला है। इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्र ने बताया कि फरार चन्दन की तलाश की जा रही है। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अभिषेक ने बताया है। इनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: किराए के बहाने ले जा कर की गई थी लूट-पाट, लुटेरा गिरफ्तार

संबंधित समाचार