बरेली: 86 शिक्षकों को विभिन्न ब्लॉकों में आवंटित हुए स्कूल, शिक्षा में होगा सुधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करीब दो माह से स्कूल आवंटन का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है। गुरुवार को बीएसए दफ्तर में एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह की मौजूदगी में 86 शिक्षकों को विभिन्न ब्लॉकों में स्कूल आवंटित किए गए। स्कूल आवंटन के लिए सुबह से दफ्तर में शिक्षकों का जमावाड़ा लगना शुरू हो …

बरेली, अमृत विचार। करीब दो माह से स्कूल आवंटन का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है। गुरुवार को बीएसए दफ्तर में एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह की मौजूदगी में 86 शिक्षकों को विभिन्न ब्लॉकों में स्कूल आवंटित किए गए।

स्कूल आवंटन के लिए सुबह से दफ्तर में शिक्षकों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया। पांच बजे तक सूची के आधार पर शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि स्थांनातरित होकर आए सभी शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है। शिक्षकों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों की तैनाती से निश्चित रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर सुधार होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: मरीजों की आफत… एक्स-रे जांच होगी पर रिपोर्ट नहीं मिलेगी, जानें वजह

संबंधित समाचार