हल्द्वानी: दौड़ेगा युवा दौड़ेगा प्रदेश संकल्प के साथ मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन, मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
हल्द्वानी, अमृत विचार। दौड़ेगा युवा दौड़ेगा प्रदेश संकल्प के साथ शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन कर सीएम धामी का ज्न्मदिन मनाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल जिलाध्यक्ष योगेश रजवार के नेतृत्व दिशा निर्देशन में संकल्प दौड़ मैराथन का आयोजन हल्द्वानी मिनी स्टेडियम से नैनीताल रोड तिकोनिया चौराहा वापस हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में समापन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दौड़ेगा युवा दौड़ेगा प्रदेश संकल्प के साथ शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन कर सीएम धामी का ज्न्मदिन मनाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल जिलाध्यक्ष योगेश रजवार के नेतृत्व दिशा निर्देशन में संकल्प दौड़ मैराथन का आयोजन हल्द्वानी मिनी स्टेडियम से नैनीताल रोड तिकोनिया चौराहा वापस हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में समापन किया गया।
इस संकल्प दौड़ मैराथन में 300 युवाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान पर आशा बिष्ट, द्वितीय स्थान पर प्रकाश भट्ट, तीसरे स्थान पर करण फुलारा, चौथे स्थान पर रिया भंडारी, पांचवें स्थान पर लोकेश कुमार रहे। बेस्ट फाइव के तहत इन विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। जिला अध्यक्ष योगेश रजवार ने बताया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर पूरे जिले में आम जनमानस में युवाओं में भारी जोश है और उनकी दीर्घायु की हर कोई काम ना कर रहा है उनके जन्मदिवस में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस दौड़ को संकल्प दौड़ मैराथन नाम दिया गया और सभी ने मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस में एक संकल्प लिया की सभी युवा दौड़ेंगे, खेलेंगे, फिट रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे।
नशे को दूर करने के लिए एक संकल्प मैराथन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा द्वारा की गई इस अवसर पर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड श्री बंशीधर भगत पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल डब्बू , एवं महापौर हल्द्वानी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ,पूर्व विधायक दौरान महेश नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी रसिका सिद्दीकी, लाल कुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ,युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, उत्तरी मंडल के युवा मोर्चा महामंत्री उदित चौधरी उत्तरी मंडल अध्यक्ष कमल रावत, युवा मोर्चा सह सोशल मीडिया प्रभारी मनोज गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष गौरव जोशी, जिला मंत्री प्रज्ञान भारद्वाज मंडल अध्यक्ष पूर्वी अभिषेक शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष विशाल नेगी, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ज्न्मदिन केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों में प्रतिभाग कर देश,प्रदेश का मना बढ़ाएं।
