बहराइच: ग्रामीणों की मांग, जब तक कटान रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए जायेंगे, तब तक चलेगा अनशन
बहराइच। कैसरगंज तहसील के ग्राम ग्यारह सौ रेती में कटान से गांव को बचाने से बचाने के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी है। अभी तक कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है। सभी ग्रामीण एक फूस के मकान में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। जिले के कैसरगंज तहसील …
बहराइच। कैसरगंज तहसील के ग्राम ग्यारह सौ रेती में कटान से गांव को बचाने से बचाने के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी है। अभी तक कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है। सभी ग्रामीण एक फूस के मकान में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
जिले के कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्यारह सौ रेती, भिरगू पुरवा, मंझारा तौकली समेत अन्य गांवों घाघरा नदी कटान कर रही है। गांव के लोगों ने कई बार एसडीएम से लेकर अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। एक एक कर ग्रामीणों के मकान नदी में समहित होते जा रहे हैं। ऐसे में ग्यारह सौ रेती गांव में ग्रामीण धरने पर गुरुवार से बैठ गए हैं।
ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी का कहना है कि जब तक कटान रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाया जाएगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन में शामिल अशोक अशोक कुमार, संदीप कुमार, अंगद कुमार, यमुना शरण, राम दुलारे, भंवरलाल, मोहन निषाद, रमेश निषाद आदि ने कहा प्रशासन जब तक कटान रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: सीएचसी अधीक्षक व चिकित्सक के खिलाफ अनशन
