अयोध्या: जिला अस्पताल परिसर में मिला नवजात बच्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला चिकित्सालय परिसर में गुरुवार की सुबह कपड़े में लिपटा एक नवजात बच्चा मिलने के बाद हलचल मच गई। मामले की जानकारी पर अस्पताल प्रशासन में नवजात को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई लोक लाज के भय से अपने नवजात बच्चे को लावारिस छोड़ गया। जिला …

अयोध्या। जिला चिकित्सालय परिसर में गुरुवार की सुबह कपड़े में लिपटा एक नवजात बच्चा मिलने के बाद हलचल मच गई। मामले की जानकारी पर अस्पताल प्रशासन में नवजात को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई लोक लाज के भय से अपने नवजात बच्चे को लावारिस छोड़ गया।

जिला अस्पताल में सुबह भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने इमरजेंसी व फीमेल सर्जिकल वार्ड के बगल स्थित आंगन में कपड़े से लिपटा एक नवजात बालक देखा। नवजात रो रहा था। कानाफूसी शुरू हुई तो मौके पर तीमारदारों का मजमा लग गया। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को ही तो स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ। नवजात बालक को देखरेख और उपचार के लिए बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस तथा किशोर न्याय बोर्ड को दी गई है।

क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि फिलहाल अस्पताल प्रशासन की मदद से लावारिस मिली नवजात बालक को बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। कोतवाली पुलिस केस के संरक्षक की तलाश में लगाया गया है। वारिस न मिलने पर किशोर अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार