IPL 2023 : ट्रेवर बेलिस बने पंजाब किंग्स के नए कोच, 2019 में इंग्लैंड को जिताया था वर्ल्ड कप
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स को नया हेड कोच मिल गया है। पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले ट्रेवर बेलिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलियाई बेलिस अनिल कुंबले की जगह लेंगे। बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच रह चुके हैं। अब पंजाब किंग्स …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स को नया हेड कोच मिल गया है। पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले ट्रेवर बेलिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलियाई बेलिस अनिल कुंबले की जगह लेंगे। बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच रह चुके हैं। अब पंजाब किंग्स को उम्मीद है कि ट्रेवर बेलिस टीम के खिताबी सूखे को खत्म करने में सफल होंगे।
ट्रेवर बेलिस के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। ट्रेवर बेलिस की कोचिंग में ही इंग्लैंड ने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इतना ही नहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था, तब ट्रेवर बेलिस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। बेलिस वर्ल्ड जीतने के बाद 2019 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच बने थे। उन्होंने एक दशक पहले बिग बैश लीग के पहले सीजन में सिडनी सिक्सर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी बेलिस शैफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के भी कोच रह चुके हैं।
? New Coach Alert ?
IPL winner ✅
ODI World Cup winner ✅
CLT20 winner ✅Here's wishing a very warm welcome to our new Head Coach, Trevor Bayliss. ?
Here's looking forward to a successful partnership! ?#PunjabKings #SaddaPunjab #TrevorBayliss #HeadCoach pic.twitter.com/UKdKi2Lefi
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) September 16, 2022
बतौर कोच कुंबले का नहीं दिखा जलवा
पंजाब किंग्स टीम की कोचिंग संभालते हुए अनिल कुंबले बिल्कुल भी जलवा नहीं दिखा सके थे। उनके कार्यकाल में पंजाब किंग्स ने 42 मैच खेले, जिसमें उसने 18 मैच जीते और 22 मैचों में टीम को हार मिली। दो गेम बराबरी पर छूटे थे।
दो बार प्लेऑफ में पहुंची पंजाब टीम
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की मालिकाना वाली पंजाब टीम आईपीएल के पहले सीजन से खेल रही है। इस टीम को पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था। पंजाब किंग्स ने अबतक महज दो बार प्ले-ऑफ में जगह बनाई है, जिसमें 2014 का फाइनल भी शामिल है।
ये भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने मार्क बाउचर, वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे अफ्रीकी टीम का साथ
