देहरादून: शासन वन भूमि से हटाएगी धार्मिक स्थलों, पीसीसीएफ को सूची जारी करने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सरकार प्रदेश के समस्त वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शासन ने पीसीसीएफ से वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों की सूची भी मांगी है। पीसीसीएफ (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल के ने बताया कि विभाग सूची तैयार कर रहा है और जल्द वन …

देहरादून, अमृत विचार। सरकार प्रदेश के समस्त वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शासन ने पीसीसीएफ से वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों की सूची भी मांगी है। पीसीसीएफ (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल के ने बताया कि विभाग सूची तैयार कर रहा है और जल्द वन भूमियों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों के बहाने सरकारी भूमि पर कब्जा करने से रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी हैं। इसके साथ उन स्थलों की सूची तैयार हो रही है, जहां वन भूमि पर मंदिर, मस्जिद, मजार या गुरुद्वारा व अन्य कोई धार्मिक स्थल बना है। पीसीसीएफ का कहना है कि इसकी सूची तैयार कर सरकार को भेज दी जाएगी।

वन भूमि से अवैध कब्जे, धार्मिक स्थल हटाने को लेकर न्यायालय से भी आदेश हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश में वन भूमि क्षेत्र में धार्मिक स्थल बनाए जा रहे हैं। राज्य गठन के बाद बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों की आड़ में वन और सरकारी भूमि पर कब्जे किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धार्मिक स्थलों की आड़ में वन भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दे चुके हैं। उनके निर्देश के बाद सभी डीएफओ को ऐसे स्थल चिन्हित करने को कहा गया था। प्रमुख सचिव (वन) आरके सुधांशु का कहना है कि विभाग वन भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर रहा है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। सूची प्राप्त होने के बाद सरकार इस बारे में निर्णय लेगी। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण हो चुका है। इसमें वन भूमि पर धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार